शाम को भूलकर भी ना करें यह काम। हिंदु परिवारों में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है, क्योकि वास्तु शास्त्र को मानने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। हिंदु मान्यताओं के अनुसार वास्तु शास्त्र को मानने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। अक्सर आपने लोगों को कहते सुना ही होगा कि भगवान उनसे रूठ गए है और उन्हे कृपा प्राप्त नही हो रही।

इसे भी पढ़िएइस मंदिर की मिट्टी को शरीर पर लगाने से दूर होते है रोग

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के समय हमें कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप इन बातों को मान कर आपना परिवार सुखमय बना सकते हैं। शाम के समय किसी भी परिस्थिति में किसी स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए। घर के अंदर या बाहर हमेशा स्त्रियों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, वे कभी सुखी नहीं रह पाते हैं। घरों में लोग शाम के समय सोते हैं वहां आलस्य बढ़ता है और लक्ष्मी जी निवास नहीं करती हैं। शाम को घर का वातावरण धार्मिक एवं पवित्र बनाए रखना चाहिए।

इसे भी पढ़िएइस गुफा से जुड़ा है गणेश जी के कटे हुए स‌िर का रहस्य

तुलसी में जल अर्पित करने के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ है। शाम के समय तुलसी में जल न चढ़ाएं। न ही इसके पत्ते शाम को तोड़ने चाहिए। शाम को घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है इन सब बातों के अलावा शाम को घर का वातावरण धार्मिक एवं पवित्र बनाए रखना चाहिए। घर में सुगंधित एवं पवित्र धुआं करें। इसलिए ही मंदिरों और घरों में शाम के समय भजन-कीर्तन किए जाते हैं।

No more articles