जौनपुर में सोलह वर्षीया नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर दो युवक पहले तो महीनों उसका शारीरिक शोषण करते रहे फिर जब वह गर्भवती हो गई तो जान छुड़ाने की तरकीबें खोजने लगे। उधर पीड़िता के परिजनों को जब मामले की भनक लगी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुराचार व पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक किशोरी को गांव के ही विनोद ¨बद ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फांस लिया। तकरीबन साल भर पहले शुरू हुई इस कहानी में आगे चलकर विनोद का जिगरी दोस्त मयाराम ¨बद भी शामिल हो गया। मयाराम ग्राम प्रधान का भाई है और दबंग प्रवृत्ति का बताया जाता है। कथित तौर पर दोनों मिलकर पीड़िता का महीनों शोषण करते रहे। इस बीच जब पीड़िता को पांच माह का गर्भ ठहर गया तो धीरे-धीरे बात खुल गई।

दो दिन पहले जब किशोरी के परिजनों को हकीकत पता चली तो बवंडर खड़ा हो गया। पहले तो मामले को गांव में ही दबाने का प्रयास शुरू हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार देर शाम मामला सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई। आनन-फानन में मुकदमा पंजीकृत कर महिला पुलिस की देखरेख में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

 

No more articles