दिल्ली में शुरू हुई फ्री wi-fi सेवा, जानिए

दिल्ली में शुरू हुई फ्री wi-fi सेवा, जानिए

दिल्ली में शुरू हुई फ्री wi-fi सेवा, जानिए। डिजिटल इण्डिया अभियान के तहत शुरू की गयी MTNL ने दिल्लीवासियों को फ्री wi-fi की सुविधा देते हुए आज माई-wi-fi सर्विसेज़ का शुभारंभ किया। इस सेवा का लाभ एक बार में अधिकतम 15 मिनट के लिए लिया जा सकेगा। जबकि एक मोबाइल नम्बर पर दिन में दो बार अधिकतम 30 मिनट के लिए wi-fi इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे ज्यादा समय तक नेट इस्तेमाल के लिए शुल्क देना होगा।

इस सुविधा का शुभारम्भ सांसद मिनाक्षी लेखी ने अपने स्मार्टफोन पर इंटरनेट एक्सेस करके किया। इस दौरान लेखी ने कहा कि दिल्ली इसीलिए दिल्ली है क्योंकि यहां डाटा और आटा दोनों चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के एक नेता ने पूछा था कि आटा चाहिए या डाटा, तो यह बिहार में ही सम्भव है। इसीलिए वो बिहार है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इण्डिया की ओर यह मजबूत कदम है।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

1 2
No more articles