आगरा में मिले दिवाली के सेंटा क्लाज

आगरा में मिले दिवाली के सेंटा क्लाज

आगरा में मिले दिवाली के सेंटा क्लाज । वैसे दिवाली का त्योहार खुशियों का त्योहार माना जाता है, इस दिन लोग अपने घरों में अपने परिवार के साथ  दिवाली का त्योहार मनाते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे जो दिवाली अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर फुटपाथ पर रह रहें कुछ बच्चों के साथ बनाते है। इन्हें देख बस्तियों के बच्चों के चेहरे पर चमक दौड़ जाती है, ये बच्चे इन्हें दीपावली का “सेंटा” भी कहते हैं।

ये हैं ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर सेंटर संचालक दमन गुप्ता और उनके कुछ दोस्त। दमन बताते हैं कि 2013 की दिवाली की रात वो बेटी के साथ बाजार से लौट रहे थे, तो अचानक बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को देखा तो सवाल कर दिया कि पापा ये लोग दिवाली कब मनाएंगे।

1 2
No more articles