देश में वृद्ध लोगों के साथ उन्हीं के अपनों द्वारा प्रताड़ित करने की घटनाएँ कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आई एक वीडियो ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में तीन महिलाएं एक बूढ़े शख्स को बुरी तरह से खेतों में घसीट रही हैं। हालांकि अभी इस मामले की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन यह घटना जालोर की बताई जा रही है।

दो महिलाओं ने बुजुर्ग का हाथ पकड़ रखा है और वो उन्हें खींच रही हैं। बीच-बीच में वो बुजुर्ग को पीट भी रही हैं। जबकि तीसरी अपने पैरों से बुजुर्ग के चेहरे पर मिट्टी फेंक रही है। दरअसल इनके बीच जमीन का विवाद चल रहा है। महिलाएं बीच में बुजुर्ग से कह भी रही हैं कि इस जमीन का क्या करोगा दादा। आपके किस काम आएगी ये जमीन। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह घटना कहां की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

No more articles