महाराष्ट्र के मशहूर शेफ विष्णु मनोहर ने लगातार 53 घंटे तक कुकिंग कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। विष्णु मनोहर ने यह कीर्तिमान नागपुर में 21 अप्रैल से लगातार अलग-अलग शाकाहारी डिशेस बनाकर बनाया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इससे पहले यह कीर्तिमान अमेरिका के बैंजामिन पेरी के नाम पर था जिन्होंने 40 घंटे कुकिंग की थी। शेफ विष्णु मनोहर ने 21 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कुकिंग शुरू करते हुए 23 अप्रैल शाम 5 बजे 53घंटों की कुकिंग की।

गिनीज बुक के नियमों के अनुसार कुक कुकिंग के रिकॉर्ड बनाते हुए वक्त प्रति 1 घंटे के पीछे 5 मिनिट का विश्राम कर सकता है। विष्णु मनोहर ने 57 घंटों की कुकिंग के दौरान करीब 4 घंटे दैनिक क्रियाएं और विश्राम के लिए इस्तेमाल किये। इसलिए उनका विश्व कीर्तिमान 53 घंटों का माना जाएगा। उन्होंने अपना यह कीर्तिमान इलाके के किसानों को समर्पित किया है.

No more articles