ईट पत्थरों से एक दुल्हन का स्वागत हुआ… अरे अरे इससे पहले आप कुछ और सोचें हम आपकों बता दें की ये दिलेर दुल्हन अपने दुल्हे के लिए उसके घर जा पहुंची लेकिन लड़के वालों को ये रिश्ता मंजूर नही था, जिसके कारण उन लेगों ने दुल्हन ऊपर ईट पत्थरों से हमला कर दिया।

घटना यूपी के देवरिया की है जहां एक प्रेमी पहले प्रेमिका के साथ 4 साल तक लिव इन रिलेशन में रहा लेकिन जब प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो उसे छोड़कर अपने घर भाग आया। प्रेमिका ने हिम्मत की और महिला मोर्चा के लड़के के घर बरात लेकर पहुंच गई।

इसी बीच लड़के के परिजनों ने गांव के बाहर ही बारातियों को रोक लिया। ईंट-पत्थर चलाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में लिया।

मामला बरहज थाने क्षेत्र का है। यहां भलुअनी कस्बा की रहने वाली नंदलाल के बेटी सुलोचना की शादी 2011 में मझौलीराज के हरिशंकर के साथ हुई। इसी दौरान चकराउपाध्याय गांव के रहने वाले बृजेश गुप्ता से सुलोचना के संबंध बन गए। इसके चलते 2013 में सुलोचना के पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद बृजेश भलुअनी में एक किराए का कमरा लेकर सुलोचना के साथ रहने लगा।

युवती सुलोचना का आरोप है, ”4 साल से बृजेश शादी का झांसा दे रहा था। जब मैंने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद भागकर अपने घर आ गया। एसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया जैसवाल के साथ इसके घर खुद बरात लेकर आना पड़ा।”

सुलोचना ने 22 जून को प्रेमी के घर बरात ले जाने के लिए एसपी से सुरक्षा मांगी थी। दूसरी तरफ युवक ने बरात रोकने के लिए एसपी से गुहार लगाई। लेकिन इसी दिन सुलोचना दुल्हन के लिबास में बैंडबजा लेकर महिला मोर्चा के साथ बरात लेकर पहुंच गई। इस दौरान लड़के के परिजनों ने गांव के बाहर ही बरातियों को रोक लिया और ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिसमें सुलोचना के भी चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के थाने की फोर्स को वहां पर भेजा गया, और लड़की को थाने में लाया गया।

No more articles