कटिहार। वो खुद से बड़ी उम्र की दुल्हन पाकर संतुष्ट नहीं था। वो गहरे डिप्रेशन में चला गया। उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली

फर्ज़ी प्रेम प्रसंग का मामला बना कर 16 साल के रिदय मंडल की शादी बलराम चुनारी की 26 साल की पुत्री से करा दी गई। लड़के के परिवार वाले भी कहते रहे कि रिदय की उम्र महज 16 साल है। परंतु समाज के दबाव में दोनों की शादी करा दी गई।

इस शादी के बाद रिदय उदास रहने लगा। उसने बातचीत करना कम कर दिया। आखिरकार उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें घटना की सूचना दी थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने या शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

No more articles