उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 22 वर्षीय छात्रा ने अपनी नग्न तस्वीरें वायरल होने पर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक लड़की के एक मित्र ने अपने मोबाइल फोन से उसकी कुछ न्यूड तस्वीरें लीं और उसे ब्लैक मेल करने लगा और जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो व्हाट्एप्प पर वो तस्वीरें वायरल कर दी जिसके चलते लड़की ने खुद को फांसी लगा ली।

दरअसल लड़के और लड़की दोनों के परिवारों के आपसी रिश्ते बहुत अच्छे और पुराने थे। लड़की के घर वाले उस लड़के पर पूरा विश्वास करते थे, इसीलिए एक विवाह समारोह से लड़की के पिता ने उसे रात को उस लड़के के साथ अकेले घर भेज दिया। लड़की के पिता को इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि वो लड़का उनके इस अटूट विश्वास के साथ खिलवाड़ कर सकता है।

रास्ते में लड़के ने उस लड़की को कोई नशीला पदार्थ खिला कर उसकी बेहोशी का नाजायज़ फायदा उठाया और घर पहुंच कर उसे ब्लैक मेल करने लगा। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसने वो तस्वीरें अपने व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दीं। लड़की की ये तस्वीरें पूरे गांव के साथ उसके पिता के पास भी पहुंची जिससे आहात होकर बदनामी के डर से उसने खुद को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

No more articles