राखी सावंत के नाम पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी किया है जिसके चलते पुलिस राखी को अरेस्ट करने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

दरअसल लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि राखी ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि राखी ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल तय की है। शिकायतकर्ता एडवोकेट नरिंदर आदिया ने बताया कि आरोपी चाहे कितना ताकतवर हो, लेकिन कानून से नहीं बच सकता है , ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत विवादों में फंसी हैं।

इससे पहले भी सलमान खान, करण जौहर और कई संवेदनशील मुद्दों पर राखी के बयानों ने लोगों को हैरत में डाल दिया था। लेकिन इस बार राखी का ये बड़बोलापन उन्हे भरी पड़ ही गया।

No more articles