होली के मौके पर गांव के लोगों ने साली के साथ की छेड़खानी, जीजा की कर दी धुनाई , अमरोहा में ग्राम मुबारकपुर नूरी में रोहताश कुमार अपनी ससुराल में ही परिवार के साथ रहता है। अमरोहा में सास-ससुर के ना होने के कारण साली अपने जीजा के घर रहती है। होली पर रंग डालने के बहाने गांव का दबंग वीरपाल घर में घुस गया और युवती के साथ छेड़खानी की।जीजा रोहताश घर पर नहीं था।

वहीं अमरोहा में ही एक अन्य मामले में ग्राम शेखुपुर में रंग डालने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के प्रियंका,अमित पुत्र लाखन सिंह व दूसरे पक्ष से शमशेर, कुसुम, अतर सिंह, सरवन व चन्द्रपाल सिंह घायल हो गये। पलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस घटना की जानकारी लड़की ने अपने जीजा को दी। रोहताश ने शिकायत की तो दबंग वीरपाल ने धर्मवीर, खड़ग सिंह के साथ मिलकर रोहताश की लात-घूसों से पिटाई कर दी। सूचना पर यूपी-100 की टीम ने घायल को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

No more articles