मिल गया 5 करोड़ साल पुराना शुक्राणु, जानिए इंसान का या जानवर का, जमे हुए शुक्राणुओं के बारे में आपने सुना होगा, पर ये कहानी यहां तक बढ़ेगी, शायद ही किसी ने सोचा हो। दरअसल, स्वीडन के वैज्ञानिकों को पांच करोड़ साल पुराना शुक्राणु खोजा है। ये मिला अंटार्कटिका यानि उत्तरी ध्रुव के करीब। ये शुक्राणु जीवाश्म की अवस्था में था।

इसे भी पढ़िए- सेक्स के बाद ना करें ये भूल, वरना बहुत पछताएंगे!

इस पेपर को लिखने वाले बेंजामिल बोलफ्लुएर ने कहा कि ये उत्तरी ध्रुव पर मिलने वाली विशेष क्राइफिस नाम के जीव का शुक्राणु है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस शुक्राणु से वे एक ही तरह के जीवों की अलग-अलग जातियों का विश्लेषण कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए- क्या आप भी करते है कंडोम के इस्तेमाल में यह गलतियां?

स्टॉकहोम के स्वीडिश म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री द्वारा प्रकाशित रिसर्च पेपर में ये खुलासा हुआ है। नेशनल जियोग्राफिक रिपोर्ट के मुताबिक ये अबतक का सबसे पुराना शुक्राणु है। ये शुक्राणु क्लाटेल्लटा क्लास का है, पर वैज्ञानिक अभी तक इसकी जड़ तक नहीं पहुंच सके हैं।

No more articles