अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग जब पैदा होते हैं तो उनके कान के पास जन्म से ही एक छेद होता है। हालांकि लगभग 2 प्रतिशत ही लोग ऐसे पाये जाते हैं जिनके कान के पास एक छोटा सा छेद पाया जाता है। कई बार ध्यान से देखने पर ही यह छेद दिखाई देता है। ऐसे लोग जिस चीज के साथ पैदा होते हैं, उसे प्रीयूरीक्यूलर साइनस कहते हैं।

इस साइनस से ग्रस्त लोग सबसे ज़्यादा अफ़्रीका और एशिया के कई हिस्सों में पाये जाते हैं। जबकि यूके में, सिर्फ 1 फीसदी लोगों के साथ ऐसा है। यह छेद ग्रंथि, खरोंच या डिंपल होता है जो खास तौर से उन जगहों पर होता है जहां चेहरे और कान की नरम हड्डी मिलती है।

1 2
No more articles