दुनिया भर में वैलेंटाइन डे को प्यार का दिन माना जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं इस मौके पर एक पति को प्यार का इजहार करना पड़ गया भारी। पति ने इस खास मौके पर पत्नी के चेहरे पर काटकर अपने प्यार का इजहार किया। पति ने इतनी जोर से पत्नी के गालों पर काटा कि पत्नी लहूलुहान हो गई। जिसके बाद पत्नी ने थाने जाकर पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 2
No more articles