अमेरिका में रहने वाले दो बच्चों के पिता डैल बेकर को भली-भांति पता है कि यह बात कितनी दुखद और उनके लिए शर्मिंदगी का सबब है। वे कहते हैं कि वे एक विचित्र बीमारी का शिकार होने के कारण उनका पारिवारिक जीवन खत्म हो रहा है। उन्हें यह बीमारी सितंबर 2012 में तब हुई थी जब वे कुर्सी से उठ रहे थे तब उनका एक डिस्क स्लिप हो गया। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी उन्हें 5 बार ऑर्गेज्म का अहसास हुआ। उनके कूल्हे की हड्डी के कारण हुई इस दुर्घटना के कारण वे घर में ही बने रहते हैं और वे इसके सार्वजनिक तौर पर आने से डरे रहते हैं। इस कारण वे न तो कोई काम कर पाते हैं और इससे उनका परिवार भी तनाव में रहता है।

इसे भी पढ़िए- यहां पुरूष अपने प्राइवेट पार्ट में डलवा रहे है मोती

ऐसा माना जाता है कि इस बीमारी का कारण कूल्हे की हड्डीत के आसपास अत्यधिक संवेदनशील नर्व बंडल्स में होने वाले बदलाव के कारण होती है। ब्रिटेन की एक महिला नर्स किम रैम्जे को इस बीमारी के बारे में भली-भांति पता है। उन्होंने वर्ष 2012 में गार्जियन को बताया कि वे भी पिछले छह वर्षों से इस बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें छोटे-छोटे काम करने में भी परेशानी होती है क्योंकि ऊंचाई में अंतर होने के कारण कूल्हे की हड्डी का संतुलन बिगड़ जाता है।

इसे भी पढ़िए- 10 लाख खर्च कर पाइए मनचाहे साइज का लिंग

टू रिवर्स, विस्कॉनसिन, अमेरिका में रहने वाले डैल अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी एप्रिल का कहना है कि डैल जिस तरह के पिता बनना चाहते हैं, वैसे बन नहीं सकते हैं। उनका लिंग हमेशा ही इरेक्शन की हालत में रहता है और कभी-कभी तो लगातार चार-चार घंटों तक ऐसा होता है और ऐसा एक दिन में 30 से 40 बार तक होता है। कभी कभी तो यह 100 बार तक हो जाता है। डेल और एप्रिल सेक्स भी नहीं कर पाते हैं क्योंकि उनके सेक्स का कोई अंत ही नहीं हो पाता है।

No more articles