लड़की से कैसे करें बात, वो कर बैठे आप से रोमांस। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो लहजे का पूरा ख्याल रखें। लेकिन आप जाने अनजाने में कई बार कुछ गलतियां कर बैठते हैं। खासकर जब आप किसी लड़की से पहली बार मिल रहे हों।
आई कांटेक्ट : किसी से भी बात करते समय आई कांटेक्ट सबसे जरूरी होता है। लड़कियों से बात करते समय उनकी आंखों में देखकर बात करें इससे ऐसा लगेगा कि आप उनकी बातों में दिलचस्पी ले रहे हैं।

छूने से बचें : लड़कियों से बात करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि आपके हाथ उन्हें ऐसे न छू जाएं कि उन्हें अजीब सा महसूस हो या उन्हें बुरा लगे।

जगह का चुनाव : लड़कियों से बात करने के लिए सही जगह और सही समय का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है।

अपनी ही बात न करें : लड़कों को लड़कियों से बात करते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि जब आप लड़कियों से बात करें तो सिर्फ अपनी ही बात न करें।

झूठी तारीफ : लड़कियों को उनकी तारीफ सुनना बहुत पसंद होती है लेकिन कभी कभी ज्यादा और झूठी तारीफ आपका इंप्रेशन खराब कर सकती है। आपकी बातों से बनावटीपन नहीं लगना।

No more articles