चिप्स खान ए के शौकीन हो जाइए तैयार नए किस्म के चिप्स के लिए। जी हां, लेज़, अंकल चिप्स जैसी कंपनियों के चिप्स को टक्कर देने के लिए ट्रांसपेरेंट पोटेटो चिप्स बाजार में आने वाला है।

इस चिप्स के आर-पास सब कुछ दिखता है और इस चिप्स को बनाया है इरान के शेफ हामिद सलीमान ने।

इसे बनाने के लिए हामिद ने उबले आलू का पानी और खाने लायक सूखे जैल का इस्तेमाल किया है। इसका स्वाद भी बिल्कुल आलू के चिप्स जैसा ही होगा। लेकिन सबसे मजेदार बात ये है कि आप भी इसे बना भी सकते हैं।

ट्रांसपेरेंट पोटेटो चिप्स बनाने का तरीका

1) मीडियम साइज के कुछ आलू लीजिए।

2) अब इन्हें बीच से दो टुकड़ों में इतना काट लीजिए कि आलू अलग न होने पाए।

3) अब इसमें ऑलिव ऑयल और नमक मिलाइए, फिर इसे मिक्स कीजिए।

4) अब इन आलुओं को बेकिंग शीट पर रखिए।

5) 25 मिनट के लिए इन्हें प्री हीटेड ओवन में पकाइए।

6) ओवन से निकालने के बाद इन आलुओं को एक कटोरे में रखिए।

7) इसमें बेहद गर्म पानी डालिए।

8) इस गर्म पानी में आलुओं को 2 घंटे तक छोड़ दीजिए।

9) अब आलू निकालिए और जो पानी बचा है, उसे चिप्स बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

10) इस पानी में आलू का स्टार्च मिलाइए।

11) अब इसे मिश्रण को इस चलाइए कि ये जैल में बदल जाए।

12) अब बेकिंग ट्रे पर इस जेल को चिप्स के शेप में गिराइए।

13) अब इसे प्रीहीट ओवन में 8 से 10 घंटे तक रखिए।

14) लीजिए आपके ट्रांसपेरेंट चिप्स तैयार हैं।

15) इन्हें गर्म तेल से तलिए और परोसिए।

16) इसे आप ग्लास चिप्स भी कह सकते हैं। घर में बनाने लायक ये चिप्स सेहत के लिए भी अच्छे माने जा रहे हैं।

17) ट्रांसपेरेंट पोटेटो चिप्स का स्वाद आम चिप्स की तरह या इससे बेहतर भी हो सकता है। बस, इसके लिए आपको अपनी पंसद के मसाले चुनकर इन चिप्स पर छिड़कने होंगे।

No more articles