शीघ्रपतन के कारण और निवारण। आज हम बात कर रहे हैं “शीघ्रपतन” या “शीघ्र स्खलन” यह सभी उम्र के पुरुषों में आम बात है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसको टालने या नियंत्रित करना पुरुषों के बस में नहीं होता है।

शीघ्रपतन क्या है?

किसी पुरुष के सेक्स के दौरान अपने चरमोत्कर्ष का अनचाहे रूप से समय से पहले हो जाना और वीर्य पतन पर नियंत्रण न हो पाना शीघ्रपतन कहलाता है। प्यार का ये सुनहरा पल- चरमोत्कर्ष, इस समस्या के चलते बुरा स्वप्न बन जाता है और दोनों ही पार्टनर्स को असंतुष्ट अवस्था में छोड़ देता है। ये पुरुषों में सेक्स से जुडी समस्याओं में सबसे आम है, और लगभग हर पुरुष को जीवन में कभी न कभी इसका अनुभव हो ही जाता है।

शीघ्रपतन दोनों पार्टनर के लिए दुखदायी

सेक्स जीवन के लिए शीघ्रपतन एक बुरे समाचार की तरह है। जब कोई पुरुष हर समय इस दबाव में सेक्स करता है, तो उसके लिए सेक्स का लुत्फ़ उठा पाना संभव हो जाता है। और साथ ही शीघ्रपतन दोनों पार्टनर्स को असंतुष्टि की अवस्था में छोड़ देता है।

शीघ्रपतन की वजह क्या है?

शीघ्रपतन की वजह शारीरिक या मानसिक, दोनों में से कोई भी या दोनों हो सकती हैं। किसके कारण उनके दिमाग में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने का डर बैठा होता है।
इस स्थिति की पीछे कुछ और मानसिक वजह भी हैं जैसे की धार्मिक पृष्ठभूमि, जहाँ सेक्स एक हौवा होता है और इस से जुडी कई उलझनें हो सकती हैं या फिर काम से सम्बंधित तनाव, निराशा, अपराध बोध या फिर सेक्स से जुड़ा पुराना बुरा अनुभव।

आप क्या कर सकते हैं?

बहुत से मामलों में कोशिश करके शीघ्रपतन पर नियंत्रण विकसित किया जा सकता है जिस प्रकार समय और अभ्यास से बच्चे पेशाब पर नियंत्रण करना सीख आते हैं। ध्यान बांटने की तकनीक भी कारगर साबित हो सकती है, लेकिन सबसे असरदार तरीका है आपसी समन्वय और गति पर  नियंत्रण करने की कला में कौशल हासिल करना।
कंडोम या क्रीम और जेल का प्रयोग भी मददगार साबित हो सकता है क्यूंकि यह संवेदनशीलता में कमी लाता है।

 

No more articles