कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय के शतकीय प्रहार के अलावा चेतेश्वर पुजारा के शानदार 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में जोरदार शुरुआत की है। पहले दिन का खेल सामप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 356 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय विराट कोहली 111 और अंजिक्य रहाणे 45 रन बना कर खेल रहे थे।

 

 

विराट ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जम कर परीक्षा ली और अपने टेस्ट करियर का 16 वां शतक जमाया। उन्होंने अपनी नाबाद शतकीय पारी में 12 चौके लगाए हैं। मुरली विजय विजय ने 160 गेंदों में 108 रन बनाए। जिनमें उनके 12 चौके और एक छक्का शामिल रहे

 

 

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

1 2
No more articles