मृत्यु के बाद जीवन होता है या नहीं ये तो आज भी एक रहस्य ही है। लेकिन मरने के बाद लोगों के साथ क्या होता है?, ये बताया उन लोगों ने जो मृत्यु के पास जाकर वापिस आए हैं। आईए जानते हैं क्या कहा उन लोगो ने?

उन लोगों ने दावा किया है कि उन्हें शरीर से निकल जाने का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेजान शरीर को देखा, उनके मुताबिक हम मरने के बाद अपने मृत शरीर को देख सकते हैं।

वे लोग जो मरने वाले होते हैं उन्होंने दावा किया है कि उन्हें भूतकाल में उनके मरे हुए रिश्तेदार दिखे। ये वे रिश्तेदार होते हैं जिनके साथ उनके विशेष संबंध थे।

वे कमरे में अन्य व्यक्तियों को रोता हुआ सुन सकते थे जबकि कुछ लोगों ने दावा किया है कि वे अपने मृत शरीर को केवल देख सकते थे।

वे लोग जो मृत्यु के बाद वापस लौटकर आए उन्होंने इस बात का दावा किया है कि उन्होंने बहुत अधिक शांति का अनुभव किया तथा दावा किया कि कोई भी जीवित व्यक्ति अपने चारों ओर इस प्रकार की शांति और सकारात्मकता का अनुभव नहीं कर सकता।

लोगों ने बताया कि जब वे मृत्यु शैय्या पर थे तब उन्होंने देवदूतों को देखा। इन लोगों ने दावा किया कि ये देवदूत मृत्यु के जाल से होने वाले दर्द से बाहर आने में उनकी मदद कर रहे थे। हालांकि सुनने में ये शांतिदायक लगता है परन्तु डरावना दिखता है।

No more articles