‘हर घर कुछ कहता है’, यह आपने एक पेंट के टीवी एड में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते है यह बात बिलकुल सच है?

जी हां, घर की दीवारों पर पेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग रंग से आपकी पर्सनेलिटी के बारे में पता चलता है। इससे आपके व्यवहार, ब्लड प्रेशर के कम होने या बढ़ने और उत्पादक क्षमता के बारे में भी पता चलता है। घर में सही कलर का पेंट और लाइटिंग से इंटिरियर भी बदल जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि हर रंग कुछ कहता है।

लाल रंग

जिनके घर में लाल रंग से पेंट होता है वो अपने लिए काफी अटेंशन चाहते हैं। इस कलर से अपने घर को पेंट कराने से दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है।

काला रंग

काला रंग पॉवर और शिष्टता का प्रतीक है। जो लोग अपने घर या फिर कमरे की दीवार पर काले रंग से पेंट कराते है उनकी पर्सनेलिटी काफी मजबूत होती है और वो हर जगह अपनी अथॉरिटी दिखाना चाहते हैं।

नारंगी रंग

लाल रंग की तरह नारंगी रंग भी काफी अटेंशन चाहने वाले लोग अपने घर में कराते हैं। इससे यह भी पता चलता है कि व्यक्ति काफी मजाकिया किस्म का और महत्वाकांक्षी है।

सफेद रंग

जो लोग अपने घर में सफेद रंग से पेंट कराते हैं वो सौम्यता का प्रतीक होते हैं। उनके विचार भी हर मसले पर काफी साफ और पवित्र होते हैं। ऐसे लोग किसी भी बात को काफी बढ़ाचढ़ा कर पेश नहीं करते हैं।

पीला रंग

पीला रंग खुशी और आशावाद का प्रतीक है। जो लोग इस कलर से अपने घर की दीवारों का पेंट कराते हैं वो कभी भी डिप्रेशन का शिकार नहीं होते हैं। ऐसे लोग दूसरें के मन में भी ऑल इज वेल वाली फिलिंग देते रहते हैं।

बैंगनी रंग

बैंगनी रंग रॉयल्टी और सफलता का प्रतीक है। बैंगनी रंग से अपने घर का पेंट कराने वाले लोगों के पास किसी भी समस्या का समाधान होता है। ऐसे लोग किसी भी समस्या या परेशानी होने पर उसका हल तुरंत निकाल लेते हैं।

हरा रंग

जो लोग नेचर के काफी करीब रहना चाहते हैं और जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं वो अपने घर में हरे रंग से पेंट कराते हैं। चूंकि ज्यादातर देशों में करेंसी नोट का कलर भी हरा होता है तो लोग इसलिए इस रंग को पैसे से जोड़ा जाता है।

No more articles