आप सभी को मालूम हैं कि शहद हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन बाजार में मिलावट वाला शहद बिक रहा है। हम जिसे ये सोचकर खरीद रहे है कि इस से हमें फायदा होगा वो उल्टा हमें नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए आपको यह जानना जरुरी है कि आखिर असली और नकली शहद की पहचान कैसे की जाए। वैसे तो दिखने में सभी शहद एक जैसे से ही होते है। इसलिए इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

नकली शहद को तैयार करने के लिए शुगर सिरप, कोर्न सिरप और कई फ्लेवर डालकर तैयार किया जाता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे शहद खरीदते समय किन बातों का रखें ख्याल।

  • सबसे पहले शहद में अपना अंगूठा डालें और फिर बाहर निकाल लें। अगर आपके अंगूठे पर शहद टिका हुआ है तो समझिए कि यह असली है जबकि नकली शहद पानी की तरह अंगूठे से बह जाता है।
  • आप इसकी जांच आयोडीन से भी कर सकते हैं। इसके लिए शहद को पानी में मिलाएं और  इस घोल में आयोडीन डाल दें और अगर आयोडीन मिलाने के बाद यह नीले रंग में बदल जाएं तो इसका मतलब इसमें स्टार्च आदि की मिलावट हो सकती है।
  • एक गिलास पानी लें। अब इसमें एक चम्मच शहद डाल दें और देखें कि क्या शहद पानी में डुब रहा है। अगर डुब रहा है तो समझिए की शहद असली है। अगर शहद पानी में घुल जाता है तो इसका मतलब इस शहद में मिलावट की गई है।
  • असली शहद की पहचान होती है कि उसमें आग लग सकती है। एक माचिस की तिल्ली जलाकर शहद में आग लगाने की कोशिश करें। अगर शहद में आग लग जाती है तो ये साफ है कि शहद में मिलावट नहीं है और शहद असली है।
No more articles