आज के इस युग में दाढ़ी-मूंछ रखना युवाओं के लिए एक फैशन बन गया है लेकिन क्या आप जानते है कि दाढ़ी-मूंछ रखना हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक भी होता है। ये लाइफ स्टाइल का हिस्सा तो है ही साथ ही लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए भी आजकल लड़के दाढ़ी मूंछ रखते हैं। इससे लड़कियां इम्प्रेस भी होती हैं और आजकल लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा पसंद भी आते हैं। साथ ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जी हां, जानिये कुछ फायदे।

दाढ़ी-मूंछ रखना त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे त्वचा ड्राई नहीं होती है।

इससे उम्र का पता नहीं चलता। इससे चेहरे की झुर्रियां भी नजर नहीं आतीं। धूल-मिट्टी से भी स्किन बची रहती है।

दाढ़ी-मूंछ रखने वाले कैंसर से बचे रहते हैं। दरअसल सूर्य की अल्ट्रावायलट किरणों से दाढ़ी-मूंछ रक्षा करती है।

दाढ़ी-मूंछें कई दिनों बाद शेव करने से स्किन चमकदार दिखती है।

No more articles