प्रकृति ने हमारे आस पास इतने सारे छोटे-छोटे पेड़ पौधे उगाए हैं जिनकी खाशियत हमें नही पता होती है। लेकिन यकीन मानिए इस कायनात ने हर पौधा आप को उपहार में दिया है। बस हमें उन्हे सही जगह पर लगाना आना चाहिए। हम अपनी हर शारीरिक समस्या का समाधान उसमें पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिनका रोजाना इस्तेमाल करें तो आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि आप इन पेड़-पौधों को अपने घर के भीतर भी उगा सकते हैं।

jarakush_LafdaTV

जराकुश
जराकुश हरे रंगे और पीले रंग की घास होती है। इसकी प्रकृति गर्म है। जराकुश पथरी को तोड़ता है। जराकुश चाय में डालकर पीने से बुखार दूर होता है। इसके अलावा जराकुश चबाने से दांत मजबूत होते हैं।

curry-Patta_LafdaTv

करी पत्ता
करी पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक ऐसिड होता है। आयरन जहां शरीर के लिए एक प्रमुख पोषक तत्व है, वहीं फॉलिक ऐसिड इसके अवशोषण में सहायक होता है। इस वजह से यह अनीमिया से बचाव करने में कारगर है

Dhaniya_LafdaTV

धनिया
धनिया में विटमिन ‘ए’ पाया जाता है जो मधुमेह को कंट्रोल करता है। धनिया की डंडी को खाने से थायरॉइड पर भी कंट्रोल पाया जा सकता है।

Pudina_LafdaTV


पुदीना

पुदीने की पत्तियां पेट की समस्या को छूमंतर कर देती हैं। अगर आप इसकी पत्तियों को खाने का हिस्सा बनाएंगे, तो पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही यह पेट की गर्मी को भी काटता है।

Tulsii_LafdaTV (1)
तुलसी
घर के जिस आंगन में या क्षेत्र में तुलसी का पौधा होगा वहां कीटाणु नहीं आते। इसके अलावा इसकी महक से वातावरण भी अच्छा रहता है। इसकी महक में मौजूद एस्ट्रोन हमारे मानसिक संतुलन को बनाए रखता है।

No more articles