हमारे देश में शादी के लिए लड़का-लड़की में काफी कुछ जांचा-परखा जाता है। शादी को लेकर लोगों के मन में मानसिकता है कि लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा होनी चाहिए। तो आइए जानते हैं आखिर क्यों लड़के उम्र में लड़कियों से बड़े होते हैं।

आपको बता दें कि उम्र को लेकर एक बॉयोलॉजिकल नियम है कि पुरुषों में ढलती उम्र के लक्षण महिलाओं की तुलना में देर से नजर आते हैं, जबकि महिलाएं जल्दी उम्रदराज नजर आने लगती हैं, ऐसे में उनकी उम्र कम होना ठीक माना जाता है।
अक्सर घर वाले शादी के लिए नौकरी पेशा या बिजनेस करने वाले लड़के ढूढते हैं, जाहिर सी बात है कि अगर लड़का नौकरी या व्यवसाय कर रहा है तो वह अच्छा भी होगा।

लड़कियां अक्सर भावुक होती हैं और ऐसे में अगर लड़का बड़ा होता है तो उसे भावनात्मक तौर से सहारा भी देता है। उम्र का अंतर होने पर दोनों के बीच सम्मान बना रहता है और झगड़े कम होते हैं।

उम्र के साथ व्यक्ति की सोच विकसित होने लगती है, वह चीजों को अच्छे से समझने लगते हैं और किसी भी चीज में संतुलन बना सकते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि उम्र का गैप होने से रिलेशनशिप का संतुलन बना रहता है।

No more articles