मनुष्य के उम्र की कोई सीमा नहीं होती, जितना चाहे वो जी सकता है , इंसान कितने साल जिंदा रह सकते हैं? मनुष्य की अधिकतम उम्र क्या है? मॉन्ट्रियल के मैकगिल विश्वविद्यालय में बायोलॉजिस्ट्स इस सवाल का जवाब जानने के लिए अध्ययन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इंसानों की उम्र की सीमा है, लेकिन कितनी यह वे पता नहीं कर सके हैं।

औसत जीवनशैली बढ़ रही है। साल 1920 में कनाडा में रहने वाले व्यक्ति औसत 60 साल तक जीने की उम्मीद कर सकता था। साल 1980 में पैदा हुए कनाडा के लोग 76 साल तक जीने की उम्मीद कर सकते हैं और आज जीवन प्रत्याशा बढ़कर औसतन 82 साल हो गई है।

सिगफ्रेड हेकीमी ने कहा कि हमें नहीं पता कि उम्र की सही सीमा क्या हो सकती है। वास्तव में ट्रेंड लाइन को बढ़ाकर हम दिखा सकते हैं कि अधिकतम और औसत उम्र लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले अध्ययन ने 1968 के बाद हर साल यूएस, यूके, फ्रांस और जापान के सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले व्यक्तियों की उम्र को देखा गया।

शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि अधिकतम मानव जीवनकाल करीब 115 वर्ष है। इस निष्कर्ष को बुधवार को नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया था।

हेकिमी ने कहा कि किसी ने यह नहीं दिखाया है कि मानव शरीर की कोई एक्सपायरी डेट है या उसके आंतरिक तंत्र थक सकते हैं। इस तरह की जैविक प्रक्रियाएं मौजूद हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि ये जैविक प्रक्रियाएं एक घड़ी की तरह काम करती हैं। ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि वे 115 साल की उम्र के बाद नहीं जीवित रहेंगे।

 

No more articles