आज के इस दौर में हर कोई अपना समय टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर बिताता है। जिसका सीधा असर हमारी आंखो पर पड़ता है। इसके कारण आंखों में दर्द होना, सूजन, जलन या चुभन जैसी समस्या से हम ग्रसित हो जाते हैं। समय के साथ ये समस्याएं बढ़ भी सकती हैं। तो इस से बचने के लिए शुरूआती दौर से अपनी आंखों का खास ख्याल रखना शुरू कर दें। आज हम आपको बताएंगे कैसे रखे अपनी आंखों का खास ख्याल।

फल आर सब्जियों को करें अपनी डाईट में शामिल

रोजाना फल आर हरी सब्जियों को सेवन करें। ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाने से आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं। साथ ही आपको थकावट से भी राहत मिलती है।

आंखों पर रखें चम्मच

दो चम्मच को कुछ देर के लिए ठंडे पानी में छोड़ दें। अब इन चम्मचों को उल्टा कर अपनी आंखों पर एक मिनट के लिए रखें। इन से मिलने वाली ठंडक आपकी आंखों की थकान को दूर करने में मदद करती है। आप चाहे तो खीरे के दो टुकड़े काट उन्हें भी आंखों पर रख सकती है। उस से भी आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी।

बेहतर नींद लें

जिस तरह हमारे शरीर को आराम की जरूरत होती है। उसी तरह आंखों को भी आराम की जरूरत होती है। आंखों को आराम देने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। इससे ना केवल आपकी आंखें स्वस्थ रहती हैं बल्कि आपके  शरीर की थकावट भी दूर हो जाती है।

 

दूध
थकी हुई आंखों के लिए ठंडा दूध काफी फायदेमंद माना जाता है। थोड़ा सा ठंडा दूध लें अब इसमें कुछ कॉटन बॉल्स डालें और एक मिनट के लिए उसे भीगने दें। अब इन कॉटन बॉल्स को 10 से 15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखें।

No more articles