कई बार कुछ गलत खा लेने पर या गर्मी लग जाने पर दस्त लग जाते हैं| लेकिन इस बात की भी कोई गारंटी नहीं की जो लोग घर खाना खाते है उनका पेट हमेशा ठीक ही रहे। पेट में संक्रमण के बहुत से कारण हो सकते है जैसे अनहाइजीनिक खाना, पानी या फिर हाथों के माध्यम से शरीर में गंदगी पहुंचना। आज हम आपके बताएंगे लूज मोशन से निजात पाने के घरेलू उपाय जिन्हें अपनाकर आप राहत पा सकते हैं।

केला
लूज मोशन में केला काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसमें मौजूद पोटै‍शियम की उच्च मात्रा भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

पुदीना
अगर आप बार-बार हो रहे मोशन से परेशान हो चुके हैं तो आप पुदीना का इस्तेमाल कर सकते है। ये आपको राहत देगा। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाचन क्रिया को सुधारने में भी सहायक होता है।

जितना हो सकें पानी पिए
लूज मोशन से पेट में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में जितना हो सकें उतना पानी पिएं। आप फलों का जूस, नारियल पानी, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल और सब्जियों का रस भी ले सकते हैं।

बेल का शरबत
बेल फाइबर से युक्त होता है। फाइबर पेट को बांधने का काम करता है, जिससे दस्त जल्दी रुक जाते हैं।

जीरा
अमूमन हर रसोई में मिलने वाला ये मसाला लूज मोशन में रामबा का काम करता है। आधा चम्मच जीरा ले इसे चबाकर पानी पी लेने से दस्त बहुत जल्दी रुक जाते हैं।

No more articles