यह बात तो सब जानते है कि महिलाओं और पुरुषों के अंडरगारमेंट्स अलग-अलग होते है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि अगर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पुरुष पहनने लगे तो वो कैसे लगेगे ये तो आप सिर्फ सोच रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि जापान में इन दिनों पुरुष भी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स का प्रयोग कर रहे हैं। तो जरा सोचो कि वो देखने में कितने अजीब लगते होगे। एक जापानी अंग्रेजी अखबार से मिली खबर के अनुसार वहां के मर्दों में अब ब्रा और पेंटी इस्तेमाल करने का क्रेज बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़िए- इस महिला ने किराए पर दिए अपने ब्रेस्ट, जानिए क्यों?

यह एक हार्मोन्स का बदलाव भी बताया जा रहा है लेकिन जैसे कि वहां के लड़के नेल पोलिश लगा रहे हैं। मर्दों के कपड़े अब स्लिम होते जा रहे हैं। डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, लॉन्जरी बनाने के लिए पहचानी जाने वाली जापान की ऑनलाइन रिटेलर शॉप ने पुरुषों के लिए ब्रा, निक्कर, सिल्की नाइटी और इसी तरह के आइटम बनाए हैं जिसे आमतौर पर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़िए-99 करोड़ की ब्रा !

कंपनी के मालिक ने मीडिया को बताया की पुरुषों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी पहली बार मर्दों के लिए भी इस तरह के कपड़े बना रही है। यहाँ ध्यान रखा गया है कि मर्दों के लिए जो कपड़ा प्रयोग किया जा रहा है वह अलग किस्म है। पुरुषों के वक्ष नहीं होते हैं इसलिए उनकी ब्रा अलग किस्म की होगी और साथ ही साथ इनका साइज़ भी पुरुषों के मुताबिक़ रहेगा। खबर के अनुसार इस फरवरी ये सारे प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बाजार में उतर चुके हैं। और इनको मर्दों का अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है। यह बदलाव निश्चित रूप से आने वाले समय में एक शोध का सवाल बन जायेंगे।

No more articles