जापान का एक ऐसा होटल, जहां रोबोट बतायेगा आपको रास्ता। दुनिया का पहला रोबोटिक मानव आपके स्वागत के लिए एक शापिंग माल में आ गया है। कल्पना कीजिए कि आपको एक मानव रोबोट बधाई देने के साथ ही आपके सवालों का जवाब दे और दिशा भी बताए। टोक्यो के एक शापिंग माल में चिहिरा जंको नामक एक रोबोट ऐसा ही कर रहा है। वह पर्यटकों का स्वागत करता है और उनसे मिलता है। चिहिरा का विकास इलेक्ट्रॉनिक कंपनी तोशिबा ने कई जापानी विश्वविद्यालयों के सहयोग से किया है। यह टोक्यो खाड़ी पर ओडिबा एक्वा सिटी के काउंटर के पीछे खड़ा रहता है।

जानकारी के मुताबिक, एक नीले रंग की शर्ट, सफेद जैकेट और पिनस्ट्रीप स्कर्ट पहने वह स्थानीय स्थलों और दुकानों की जापानी, चीनी और अंग्रेजी भाषा में निर्देश देता है। चिहिरा आपसे बात कर सकता है और इस तरह के सवालों के जवाब दे सकता है जैसे ‘‘आप कहां से हैं’’ उसके रोबोटिक हाथ लोगों को रास्ता दिखाते हैं। आधे रास्ते के लिए उसकी पलक झपक कर इशारा करता है।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles