हॉट योगा से हो जाएंगे आप भी एकदम हॉट। जी हां योग के फायदे तो आप जानते ही होंगे। योग से ना सिर्फ तन बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। योग आज से नहीं है बल्कि पांच हजार साल पहले इसकी खोज भारत में ही की गई थी। लेकिन इन दिनों लोगो में हॉट योगा को लेकर बहुत उत्सुकता देखी जा रही है। आइये बताते हैं आपको हॉट योगा आखिर होता क्या है। हॉट योग वह प्रक्रिया है जिसे बहुत गर्म कमरे में किया जाता है जिसका तापमान 105 डिग्री फारहेनाइट होता है। हालांकि, इस योगा को हर कोई आसानी से नहीं कर सकता है, इसलिए इसके लिए विशेष प्रकार की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। चलिए, अब हम आपको इसके फायदे भी बताते हैं।

 इसे भी पढ़िये- त्वचा की खूबसूरती निखारने में मददगार है गुड़

1. दिल के लिए होता है फायदेमंद

आपको शायद इस बात पर विश्वास नहीं हो, लेकिन गर्म कमरों में इसे करने से आपके दिल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शरीर को ऐसी गर्मी में 26 तरह के आसन में रखना एक मील (करीब 1.61 किलोमीटर) जितना दौड़ने के बराबर होता है। इसके प्रत्येक सत्र में आप 1000 कैलोरीज जला सकते हैं।

2. स्वस्थ्य होते हैं

हॉट योगा का आविाकार उपचारात्मक प्रक्रिया के लिए किया गया था। अगर इसे आप नियमित रूप से करते हैं तो आपको महसूस होगा कि शरीर के दर्द खासकर पीठ का दर्द धीरे धीरे दूर हो रहा है।

3. त्वचा होती है साफ

कमरे के तापमान से आपको पसीना बहुत आता है और वह भी ज्यादा मेहनत किए बिना। पसीना भले ही किसी को पसंद नहीं हो, लेकिन इसके आने से आपके शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं जो त्वचा के छेदों में जमा हो जाते हैं। ऐसा होने से आपकी त्वचा साफ हो जाती है और ऐसा होने से संक्रमण एवं दाद होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

4. दूर होता है गठिया का रोग

हॉट योगा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके करने से गठिया के रोग को दूर करने में मदद मिलती है। हॉट योगा के दो या तीन सत्र करने से आपको काफी फायदा होगा। हालांकि, यह गठिया रोग का स्थायी इलाज नहीं है। इस रोग को दूर रखने के लिए आपको इसे नियमित रूप से करना होगा।

5. मधुमेह में है फायदेमंद

हॉट योगा नियमित रूप से करने से आपका रक्तचाप तो नियंत्रित रहता ही है, साथ ही इसे करने से मधुमेह को भी नियंत्रित करते में मदद मिलती है।

6. तनाव को भी रखता है दूर

अगर आप तनाव से गुजर रहे हैं तो इसे दूर रखने के लिए कम से कम इसके एक सत्र में हिस्सा लें। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

7. हॉट योगा से उम्र पर रख सकते हैं नियंत्रण

उन लोगों पर ध्यान दें जो काफी सालों से गंभीरता से योगा कर रहे हैं। आपको पता चलेगा कि जो लोग योग नहीं कर रहे हैं उनके उम्र के लोग उनसे काफी छोटे दिखते हैं। हॉट योगा प्राकृतिक रूप से एंटी एिंजग दवा के रूप में काम करता है।

8. नियंत्रित करता है थाइराइड

हॉट योगा में आप जो विभिन्न प्रक्रियाएं करते हैं उनसे थाइराइड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

9. तनाव कम करते में मिलती है मदद

हॉट योगा में दो श्वास कसरत होती हैं आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करती हैं।

10. भावनाओं को एकरूप में रखने में करता है मदद

हॉट योगा करने से स्वयं को जानने में काफी मदद मिलती है और आपके आसपास क्या हो रहा है। इससे आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं।

लेकिन इससे पहले आप हॉट योगा करे हम आपको बता दें इससे करने से पहले आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें कि आप इसे कर सकते हैं या नहीं। हॉट योगा काफी कठिन परिस्थितियों में किया जाता है जिसके चलते कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।

No more articles