अप्रैल और मई के महीनों में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। गर्मियों के आते ही हमारे शरीर के सतुंलन को बनाये रखने के लिये हमें अपने खान पान पर खास ख्याल देने की ज़रूरत होती है। गर्मी के मौसम में हल्का खाना और ज़्यादा पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसके अलावा इस मौसम में हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपको कूल रखें।

गर्मियों में पुदीना लस्सी को करें अपने डायट में शामिल। इसे बनाने के लिए आपको दही, बर्फ, भुना हुआ जीरा पाउडर, पुदीना और काले नमक की जरूरत होती है। सबसे पहले आप दही, काला नमक, जीरा पाउडर और पुदीना को एक मिक्सर ब्लेंडर में 2-3 मिनट के लिए पीस लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा पानी और बर्फ डालकर 30 सेकेंड के लिए दोबारा ब्लेंड करें। आपकी ड्रिंक तैयार है।

गर्मियों में नारियल पानी पीने के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन नारियल-केवड़ा ड्रिंक से आप शायद ही वाकिफ हों। गर्मियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है। इसे बनाने करने के लिए आपको नारियल (गोला), बर्फ, 1 छोटा चम्मच केवड़ा और थोड़े से पानी की जरूरत है। इस सभी चीजों को मिलाकर आपका ड्रिंक तैयार हो जाएगा।

दही पोहा रेसिपी का सेवन गर्मियों में बहुत लाभदायक होता है। दही पोहा बनाने के लिए आपको चिवड़ा, दही, चीनी, छोटी इलाइची और नमक की जरूरत होगी। सबसे पहले आप चिवड़े को धोकर 10 मिनट के लिए सूखने के लिए रख दें। इसके बाद दही, शक्कर और नमक को मिला लें। तीनों चीजों को मिलाने के बाद छोटी इलायची के दाने निकाल कर, उन्हें पीस कर तैयार हुए मिश्रण में मिला लें। आपकी रेसिपी तैयार है।

No more articles