हर किसी को प्याज खाना पसंद होता है। सलाद से लेकर सब्जी की ग्रेवी तक प्याज का इस्तेमाल ज्यादातर हर खाने में किया जाता है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। वहीं प्याज कई मायनों में फायदेमंद होता है। आज हम आपको इस से होने वाले फायदों से वाकिफ कराएंगे।

  • गर्मियों में खुद को लू से दूर रखने के लिए प्याज का सेवन करें। कच्ची प्याज का सेवन करना अच्छा होता है। ये आपरो लू लगने से बचाता है। वहीं अगर आपको लू लग गई है तो प्याज के 2 चम्मच रस को पीने से फायदा पहुंचता हैं। वहीं सीने पर इसके रस की मालिश से भी लू से राहत मिलती है। तो गर्मियों में सलाद में कच्चे प्याज को जरूर करें शामिल
  • प्याज कइ बीमारियों को दूर करने में भी कारगर है। इसलिए यह कहा जाता है कि प्याज खाने से उम्र बढ़ती है, क्योंकि इसके सेवन से कोई बीमारी नहीं होती और शरीर स्वस्‍थ रहता है।
  • गठिया के इलाज के लिए भी प्याज एक कारगर उपाय है। गठिया में सरसों का तेल और प्याज का रस मिलाकर मालिश करने से गठिया दूर होता है।
  • पथरी का दर्द बेहद बुरा होता है। वहीं पथरी के इलाज के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कटकर पेशाब के रास्ते से बाहर निकलती है। प्याज के रस को चीनी में मिलाकर शरबत बनाकर पीने से पथरी का उपचार संभव है।
  • गर्मियों में कई बार कुछ लोगों को पेशाब बंद होने की समस्या हो जाती है। पेशाब का बंद होना जानलेवा साबित हो सकता है। पेशाब होना बंद हो जाए तो 2 चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलुवा बनाएं। इसके बाद हुलवे के लेप को गर्म करके पेट पर लगाएं। वहीं रस को गरम पानी में उबालकर पीने से भी पेशाब संबंधित समस्या दूर हो जाती हैं।
No more articles