रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना शुगर, कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनता है। न्यूयॉक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस पर शोध किया है। जिसमें ये बात सामने आई है कि प्लास्टिक की बोतलों में जो कैमिकल पाया जाता है वो हमारे हॉर्मोनल सिस्टम के लिए बहुत खतरनाक होता है। अमेरिका में 5000 से अधिक लोगों पर रिसर्च किया गया। जब उनके यूरीन के सैंपल की जांच की गई तो ये बात सामने आई कि उसमें से अधिकतर लोग हॉर्मोनल समस्या से जूझ रहे थे जिसका कारण प्लास्टिक की बोतलों का हद से ज्यादा इस्तेमाल था। आप ये जानकर भी चौंक जाएंगे कि ये आपकी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित कर रहा है। महिला और पुरुष दोनों में ही ये नपुंसकता को बढ़ाता है और तो और ये काफी हद तक मोटापे के लिए भी जिम्मेदार होता है।

1 2
No more articles