महिलाओं को अक्सर चेहरे पर अनचाहे बालों से तकलीफ होती है, तो इन चीजों को अपनाकर आप पा सकती हैं अनचाहे बालों से मुक्ति।

 

1. बेसन का उबटन: एक कटोरी में आधा चम्मच बेसन, थोड़ा सा दूध व आधा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच ताजी मलाई लें। सभी सामग्रियों को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं व गोलाई में मसाज करें। इसे 25 मिनट तक छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए तब इसे हथेलियों से रगड़ कर साफ कर दें।

 

2. आलू का रस: 2 चम्मच कच्चे आलू का रस, भिगोकर पिसी गई 2 चम्मच तुअर दाल, 4 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिला कर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब इसे गुनगुने पानी से धो लें।

3. नीम का उबटन: नीम की पत्तियों के पाउडर में, चुटकीभर हल्दी मिलाएं व पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर रात को सोने से पहले लगाएं। सुखने पर रगड़कर छुड़ा लें। अनचाहे बाल धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

 

No more articles