शादीशुदा होने की बात छिपाकर लड़की के साथ करता रहा सेक्स और जब भेद खुला तो… , सिवनी से शहर में पढ़ने आई एक छात्रा को तिलवारा में स्थित एक होटल में युवक ने अविवाहित होने का झांसा दिया और उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार कर दिया। इसके बाद छात्रा के फीस के रुपए और जेवर लेकर कार खरीदी। लेकिन जब छात्रा के सामने युवक के विवाहित होने की बात का खुलासा हुआ, तो उसने संजीवनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ माह पहले छात्रा धनवंतरिनगर में एक किराए के मकान में रहने आ गई थी। उसके घर में जाकर रोशन उसके साथ संबंध बनाता था। इसी दौरान कार खरीदने के लिए रोशन ने छात्रा से कहा, जिसने अपने जेवर और फीस के रुपए मिलाकर लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए की कार खरीदी।

जिसमें वह दोनों घूमते थे, रोशन ने उसके रुपए वापस करने को भी कहा था। लेकिन इसके पहले ही छात्रा को पता चल गया कि रोशन शादीशुदा है और उसे धोखा दे रहा है। इस बात से नाराज होकर छात्रा संजीवनी नगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि बरघाट सिवनी निवासी 22 वर्षीय युवती शहर में प्राइवेट कोर्स करने लगभग एक साल पहले आई थी। 8 माह पहले वह तिलवारा घूमने गई थी। जहां उसका परिचय आमनपुर निवासी रोशन खत्री (29) से हुआ था। रोशन ने उसे शादी का प्रलोभन देकर दुराचार किया। इसके बाद से दोनों छात्रा के साथ शास्त्री नगर स्थित मकान में रहते थे।

No more articles