दमदार ट्रेलर के बाद मोहनजोदड़ो का दमदार टाइटल ट्रैक भी रिलीज हो गया है। इस गाने में रितिक हमेशा की तरह अपना बेजोड़ डांस दिखाते नजर आ रहे हैं। गाने में रितिक पुराने जमाने की के पोशाक में नजर आ रहे हैं। गाने को देखकर लग रहा है कि कोई उत्सव मनाया जा रहा है। जहां रितिक हमेशा की तरह उम्दा लग रहे हैं तो वहीं इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पूजा हेगड़े भी थिरकती हुई काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। पूजा इस फिल्म में राजकुमारी के किरदार में नजर आएंगी। गाने को कंपोज किया है म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर.रहमान ने जिसे अपने सुरों से सजाया है अरिजीत सिंह और बेला शेंडे ने। इस गाने के बोल लिखे हैं जावेद अख्तर ने। गाने में ऋतिक और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। तो आप इतंजार कीजिए 12 अगस्त का जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No more articles