हमारे देश की एक बात बेहद अजीब है। खुद को हम हिन्दी बताते हैं लेकिन अगर नौकरी पानी है तो आपको अङ्ग्रेज़ी में ही इंटरव्यू देना होगा। आजकल लोग अङ्ग्रेज़ी ना बोलने वालों का खूब मज़ाक उड़ाते हैं। आज हम आपको समाज की इस बुराई से अवगत कराती हुई एक वीडियो दिखाने वाले हैं। इस वीडियो में एक युवक जब कॉलेज की पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश में जाता है। जब उसका साक्षात्कार शुरू होता है तो वह युवक हिन्दी में अपना परिचय शुरू ही करता है कि एचआर उसे अङ्ग्रेज़ी में बोलने को कहता है। इतना सुनते ही लड़का भड़क जाता है और अपनी भड़ास अङ्ग्रेज़ी और हिन्दी दोनों में ही उस एचआर पर निकाल देता है।

इस वीडियो को All India Bakchod नाम के प्रॉडक्शन हाउस ने बनाया है। इसे देखने के बाद आपकी ज़िन्दगी में कोई खास फ़र्क तो नहीं आएगा, पर शायद सोच में आ जाए!

No more articles