बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल पहले से ही जीत रखा है। उनकी एक्टिंग की तारीफ हर कोई करता है। एक बार फिर राजकुमार राव अपनी अदाकारी से लोगों को चौंकाने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘राब्ता’ में राजकुमार राव 324 साल के बुड्ढे का किरदार निभाएंगे। हाल ही में ‘राब्ता’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके ट्रेलर में राजकुमार राव की एक झलक दिखाई दी है।

राजकुमार ने अपने शरीर पर टैटू भी गुदवाए। राजकुमार राव ने अपने लुक के बारे में बताते हुए कहा कि मेकअप के दौरान वो पसीने से भीग जाते थे। लेकिन ये रोल करने में उन्हें काफी मजा आया। रोल छोटा है लेकिन दमदार है।

राजकुमार राव के ‌इस लुक के लिए फिल्म मेकर दिनेश विजान ने लॉस एंजल्‍स से खास मेकअप आर्टिस्ट को बुलाया था। राजकुमार को 324 साल के बुड्ढे का लुक देने के लिए 6 घंटे लगते थे। दिनेश विजान ने बताया कि राजकुमार ने इस रोल के लिए अपना बॉडी पॉस्चर और आवाज तक बदल ली।

No more articles