हमारा देश बरसो पहले आज़ाद तो हो गया लेकिन आज के हालात जिस तरह बदल गए हैं उन्हे देख कर देश के क्रांतिकारी का दिल पसीज जाएगा, जी हां देश के ताजा हालात को लेकर पंजाबी जगत के मशहूर सिंगर और ऐक्टर गुरदास मान ने एक नया गाना लॉन्च किया है, गाने का ये वीडियो आपके दिल को छू जाएगा। ये वीडियो जितनी सच्चाई दिखाता है वहीं आपको भावुक भी कर देगा। और आज के हालात पर तरस खाने को मजबूर कर देगा।

दरअसल इस विडियो में दिखाया गया है कि देश की आजादी के लिए शहीद हुए भगत सिंह को गुरदास उनके बाल्यावस्था के रूप में आज की दुनिया में वापस लेकर आते हैं और उन्हें देश में अब के हालात से रूबरू कराते हैं। वह इन नन्हे भगत सिंह को बताते हैं कि देश को अंग्रेजों से आजादी तो मिल जाएगी, लेकिन इसके बाद जो होगा वह बेहद दुखद है। यहां तक कि वह छोटे भगत सिंह से भी यह भी कहते हैं कि वह आगे की कहानी देखकर अपना इरादा नहीं बदलेगा और वह नन्हा बालक यकीन दिलाता है कि भगत सिंह अपनी कहानी कभी नहीं बदल सकता। इसके बाद वह भगत सिंह को इस दुनिया में लेकर आते हैं।

1 2 3
No more articles