सेलेब्रिटी या स्टार होना बहुत बड़ी बात है लाखों लोग आपके दीवाने होते हैं आपकी एक झलक के लिए पागल होते हैं लेकिन कई बार ये बेहद दुखदायी होता है। जब कोई सनकी फैंन उनके पीछे इस कदर पड़ जाता है जिससे बचने के लिए सितारे हर तरह के जतन करते हैं लेकिन कई बार हालात इतने खराब हो जाते हैं कि स्टार फंस जाते है और शर्मिंदा होने के सिवाय कुछ नहीं बचता।

हाल ही में ईशा गुप्ता के उस वक्त होश उड़ गए जब एक अंजान शख्स उनका पीछा करते करते वॉशरूम तक पहुंच गया और जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगा। ईशा गुप्ता उस शख्स की ऐसी हरकत देखकर अवाक रह गईं। मिडे-डे के अनुसार, ईशा गुप्ता के साथ ये वाकया दुबई में हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जहां ईशा ने डिजाइनर अंजलि और अर्जुन कपूर के लिए रैंपवॉक किया।

ईशा के गाउन में शायद कोई दिक्कत थी और इसी को ठीक करने के चक्कर में ईशा वॉशरूम की तरफ जा रहीं थीं, लेकिन तभी एक शख्स ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और ईशा के पीछे वॉशरूम की तरफ चल दिया। वो शख्स चाहता था कि ईशा के गाउन को ठीक करने में मदद करे। ईशा इस बात से अंजान थीं और चली जा रहीं थीं।

लेकिन जैसे ही ईशा वॉशरूम जाने को तैयार हुईं उनकी नजर पीछे आ रहे उस शख्स पर पड़ी। ईशा के होश उड़ गए। उन्होंने उस शख्स को वहां से निकलने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माना और बार बार एक सेल्फी की रिक्वेस्ट करता रहा। लेकिन ईशा किसी भी सूरत में उस शख्स को वॉशरूम एरिया में रुकने देना नहीं चाहतीं थीं लेकिन वो शख्स नहीं माना। ये वाकई चौंकाने वाला वाकया है। फिल्म स्टार्स का पीछा करने की खबरें दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं।

No more articles