प्रियंका चोपड़ा को बखूबी पता है कि इंडस्ट्री में किसको कैसे जवाब देना है। जी हां पिछले दिनों जब फेमस कमेडियन तन्मय भट्ट ने प्रियंका चोपड़ा के नाम का सरेआम मजाक बनाया तो प्रियंका ने भी उन्हे वैसे ही अंदाज में जवाब दे डाला।
635912273113705975-AFP-547724356
आपको बता दें कि यह वही तन्मय भट्ट है जिन्होने हाल ही में लता मंगेशकर और सचिन तेन्दुलकर की आवाज की कॉपी कर उनका मजाक उड़ाया था। और इसके लिए देश भर के लोग उस कॉमेडियन के खिलाफ हो गए थे।
493869-tanmay-mock
हालाकि ऐसा लगता है कि भट्ट को इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ा और वो फिर से इसी काम में जुट गए है। इस बार भट्ट ने प्रियंका के एक्सेंट का ट्विटर पर मजाक उड़ाया। भट्ट ने ट्वीट किया कि “जब प्रियंका का नाम मेरे ज़हन में आता है तो अपने आप उनके नाम का उच्चारण priyaaaanka chopruh हो जाता है।“
अगर यहां पीसी की जगह कोई और होता तो कोई दो राय नही कि वो जमकर भड़कता लेकिन प्रियंका ने भी इसे मजाकिया अंदाज में ही लिया। प्रियंका ने लिखा “ऐक्सेंट तो मेरी बोली में होना चाहिए, तन्मय तुम्हे क्या हो गया? Lol।“
nn_1469685174_725x725
खैर बात यहीं खत्म नहीं हुई। पीसी के कुछ फैन्स को ये मजाक रास नही आया, और उन्होने फौरन तन्मय को कोसना भी शुरू कर दिया। इसके बाद तन्मय को ट्विटर पर यह सफाई देनी पड़ी, “पीसी के फैन्स, क्यों मुझपर चढ रहे हो? यह प्रियंका के लिए कॉम्प्लीमेन्ट था। आपलोगों को क्या हो गया है?”
priyanka-chopra_a2080c50-c105-11e5-b65a-c4d36a19bd7a
इसके बाद जब प्रियंका को मामला ज्यादा गंभीर होता हुआ दिखा तो उन्होने भी अपने फैन्स को शान्त करने के लिए फौरन अपनी ओर से सफाई दे डाली। उन्होने लिखा, “दोस्तों, ये एक मजाक था उनके और मेरे बीच, कॉमेडी मनोरंजन का सबसे स्मार्ट जरिया है।“

No more articles