प्रताड़ना से तंग आकर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने की खुदकुशी

suicide1

साकेत स्थित लाडो सराय में रहने वाले दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

कांस्टेबल सुभाष (42) का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए सास, ससुर और सालों को जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल के दोनों साले पंकज, अमित, सास प्रेमवती और ससुर राजकुमार के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही रही है।

सुभाष परिवार के साथ एफ- 270, लोडा सराय में रहता था। इसके परिवार में पिता रतन सिंह, मां, दो भाई व बहन है। कुछ वर्षो से सुभाष साकेत थाने में तैनात था। वर्ष 2007 में उसकी मालवीय नगर निवासी हेमलता से शादी हुई थी। इनका छह वर्ष का एक बेटा लक्षित है। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ ही दिनों बाद सुभाष व उसकी पत्‍‌नी के बीच अनबन रहने लगी। इसी दौरान हेमलता के मायके वालों ने सुभाष व उसके परिवार के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत भी कर दी। शिकायत के आधार पर सुभाष के खिलाफ मामला भी दर्ज हो गया।

1 2
No more articles