धर्म कर्म को मानने वाले इस हाथी का नाम समुद्र है। इसकी उम्र अभी सिर्फ नौ साल है। इसका जन्‍म 2008 में यूएस के एक जू ओरिजन में हुआ था। समुद्र बिलकुल अपने नाम की तरह ही चंचल और पानी में खेलने का शौकीन है। जू के ऑफीशियल सोशल मीडिया एकाउंट ने अभी समुद्र का एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें समुद्र पानी में अठखेलियां करता हुआ नजर आ रहा है।

समु्द्र की सबसे खास बात ये है कि वो सिर्फ नहाने का ही शौकीन नहीं है। समुद्र बिना नहाये खाना नहीं खाता है। कुछ मिनट के इस वीडियो को अभी तक कई लाख लोग देख चुके हैं। हजारों बार इस वीडियो को शेयर किया जा चुका है। जू में समुद्र को सभी पसंद करते हैं। वो सभी का प्‍यारा है। समुद्र को जब भी मौका मिलता है वो पानी में खेलने के लिये पहुंच जाता है।

No more articles