हुनर एक ऐसी चीज़ है जिसकी वजह से कोई भी शख्स कहीं भी कभी भी मार नहीं खाता। हुनर कोई भी हो सकता है। बांसुरी की ध्वनि हमेशा से ही मन को मोह लेती है। सोशल मीडिया पर आजकल एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बांसुरी बजा रहा है। वह शख्स हिंदू देवी-देवताओं की पूजा के दौरान होने वाली आरती को बांसुरी पर बजा रहा है। फटी हुई जींस और गंदी शर्ट पहने इस शख्स की माली हालत भले ही खस्ता हो लेकिन इसका टैलेंट वाकई लाजवाब है। इतना ही नहीं बांसुरी बजते हुए बीच बीच में वह पक्षियों के कलरव की भी आवाज निकालता है।

द पॉपुलर इंडियन के फेसबुक पेज पर 2 जून को पोस्ट किया गया यह वीडियो महज 4 दिन में 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों में इस वीडियो के दीवानगी इस कदर है कि अब तक इसे 87,239 लोगों ने अपने फेसबुक वॉल पर साझा किया है।

No more articles