17 साल की लड़की को उसी के घर में निर्वस्त्र करके तस्वीरें लीं फिर रेप की कोशिश की , दीनानगर के सिंघोवाल गांव में तीन नकाबपोश युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गए और उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसमें विफल हाेने पर उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और व उसके नग्न फोटो खीचीं।

लड़की के शोर मचाने पर दरिंदों ने उसके बाल भी काट दिए और फरार हो गए। वारदात के समय लड़की घर में अकेली थी। परिजनों ने इस संबंध में एक भाजपा पार्षद पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह घर में अकेली थी। दोपहर बाद करीब 2.30 बजे बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवक घर में घुस गए और उस पर हमला कर दिया। एक युवक ने उसके कपड़े फाड़कर उसकी नग्न फोटो खींचनी शुरू कर दीं। दो युवक उससे जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे।

1 2 3
No more articles