सूचना के बाद पीडि़ता की निशानदेही पर दोनों आरोपी रेल पुलिस के हत्थे चढ़े। पीडि़ता का बयान दर्ज कर तीनों को शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

देवरिया (यूपी) जिले की पीडि़ता ने छह माह पूर्व शिकारपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह किया। लड़के ने घर लाया तो उसके मां बाप पसंद नहीं करते थे। इसके बाद उसे रिश्तेदार के यहां रखवा दिया। पति लखनऊ कमाने चला गया। इस बीच ससुरालवालों की प्रताडऩा से तंग होकर पीडि़ता घर जाने के लिए निकली।

1 2 3
No more articles