क्रूरता की सारी हदें पार, 82 साल की मां को पीटा, वीडियो वायरल

beat

जिसे मां के बुढ़ापे का सहारा बनना था, वो मां के लिए शैतान बन गया। एक बेटा अपनी मां से इस कदर नफरत करने लग जाए कि उसकी जान लेने पर उतारू हो जाए, भरोसा करना मुश्किल है, लेकिन ये सच है। जी हां, मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहने वाले एक बेटे ने जायदाद की लालच में अपनी ही मां के साथ ऐसी क्रूरता की है। इसका वीडियो सामने आने पर पुलिस जांच कर रही है।

जिसे मां ने उंगलिया पकड़कर चलना सिखाया था। वो मां पर लात बरसा रहा है। उसकी छाती पर चढ़ बैठा है। क्या कोई बेटा अपनी मां से इस कदर हैवानियत कर सकता है। 82 साल की महिला का मुंह बांधकर उन्हें धमकी दी जाती है कि पेट में छुरी डाल दी जाएगी। कभी उसके पैरों को छत से लटक रहे पंखे से बांध दिया जाता है। बेबस बुजुर्ग महिला वीडियो में चिल्लाती दिख रही है। विरोध करना चाह रही है, लेकिन उसका कोई बस नहीं चलता।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो। 

1 2
No more articles