विवाहिता के साथ तीन युवक तब तक करते रहे गैंगरेप, जबतक वो बेहोश नहीं हो गई , दिबियापुर में थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता अपने मायके आई है। गुरुवार शाम को वह खेतों की ओर गई थी। तभी तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। महिला को अचेतावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव रामगढ़ निवासी विवाहिता गुरुवार शाम को खेतों की ओर गई थी। वहां पहले से ही गांव का युवक औंतों व इटावा निवासी दो युवकों के साथ घात लगाए बैठा था। तीनों युवकों ने विवाहिता को खेत में ही दबोच लिया। उन्होंने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

1 2
No more articles