पुलिस को गपशप में उलझा कर चोर फरार

पुलिस को गपशप में उलझा कर चोर फरार , बिलासपुर

पुलिस को गपशप में उलझा कर चोर फरार , बिलासपुर के जिला न्यायालय से एक चोर हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना शुक्रवार शाम की है। बताया जा रहा है कि उस समय उसके साथ आये दो पुलिस वाले गपशप कर रहे थे। न्यायालय परिसर से आरोपी के हथकड़ी सहित भागने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बिलासपुर के पुलिस कंट्रोल रूम से इसकी सूचना आसपास दे दी गई है। फरार आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चकरभाटा पुलिस मोबाइल चोर 24 वर्षीय सोमनाथ चौहान को लेकर बिल्हा के न्यायालय गई थी, परन्तु जज के अवकाश में होने के कारण बिलासपुर न्यायालय लाया गया था। पुलिस उसको न्यायिक रिमांड में भेजना चाहती है।

1 2
No more articles